एक और सफर

ट्रैन की सीढ़ियों पर बैठकर सफर करना,
चाँद से आगे ट्रैन निकल जाएगी ये सोचना ,
सिर्फ मैं इस तरह का स्वर हूँ ये सोचना ,
किसी शहर में ट्रैन का रुकना और धम्म से उतर जाना,
पटरियों पर भागने की कोशिश करना ,
किसी जगह सिगनल पास की उम्मीद और 
वो गाँव निहारना जहाँ ट्रैन रुकी है ,
उस महाराष्ट्रीयन औरत को लकड़ी ढ़ोते देखना ,
उस ओझा की आँखों का कोई जादू मंत्र ,
फिर ट्रैन में सोते दोस्तों को देखना,
और सुबह 6 बजे की चाय उगते सूरज के साथ ,
और एक बात जिस के साथ सफर किया मैंने 
सब सुहावना था.......... 


संदीप विहान 

Comments

Popular posts from this blog

वक्त में परिवार

एक और पुरानी तरह का नया साल

सपने और उम्मीदें